न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिली इंडिया स्क्वॉड में जगह, जसप्रीत बुमराह की मिली ये जिम्मेदारी

By Kusum | Oct 12, 2024

बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए कीवी टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसके लिए दोनों टीमों का ऐलान भी हो चुका है। इस सीरीज में भारत की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे तो उनके डिप्टी के तौर पर जसप्रीत बुमराह होंगे। वहीं बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम का ऐलान कर दिया है। 

बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भारत की तरफ से उपकप्तान कोई नहीं था। ऐसे में अब बुमराह को जिम्मेदारी देने का आश्य है कि वह आने वाले समय में रोहित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है। ऐसे में ये तय हो गया है कि जब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगे। 

मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका मिलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर बीसीसीआई ने विचार नहीं किया। बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है। शमी की संभवत: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य