IND vs NZ: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मैट हेनरी ने दिया ये जख्म, पंजा मारकर रचा इतिहास

By Kusum | Mar 02, 2025

भारत के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने रविवार को दुबई के मैदान पर 8 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हेनरी ने पंजा मारकर इतिहास रचा और भारत को जख्म दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पांच विकेट हॉल लिया है। हेनरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत निर्धारित 50 ओवरों में 249/9 का स्कोर ही बना सका। 


टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेनरी ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू किया। हेनरी ने अपना दूसरा शिकार विराट कोहली को बनाया। वहीं 46वें ओवर में हेनरी रविंद्र जडेजा को आउट करने में कामयाब हुए। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को पवेलियन भेजकर पांच विकेट हॉल कंप्लीट किया। शमी ने आखिरी गेंद पर विकेट खोया। 


हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं। उनसे पहले ये कारनामा जैकब ओरम और शायनी ओ कॉनर ने अंजाम दिया। पूर्व कीवी क्रिकेटर जैकब ने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 36 रन खर्च करने के बाद पांच विकेट लिए थे। वहीं, शायनी ने 2002 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ पंजा खोला था। उन्होंने 46 रन देकर पांच विकेट झटके। 


प्रमुख खबरें

क्या विपक्ष गरीबों को पैसा देना चाहता है या नहीं? VB-G-RAM-G Bill विवाद पर निशिकांत दुबे का सवाल

LoC की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, सांबा-राजौरी में तलाशी अभियान, घर-घर, जंगल-जंगल में चल रहा Search Operation

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन