IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने किया शाहीन अफरीदी का करियर बर्बाद, पहली गेंद पर सिक्स लगाकर कर दिया ये कारनामा

By Kusum | Sep 21, 2025

एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में ऐसा पल भी आया जिसे शाहीन अफरीदी शायद ही कभी भूल पाएंगे। दरअसल, टी20 इंटरनेशनल में 70 बार पहला ओवर फेंक चुके शाहीन अफरीदी के करियर में पहली बार किसी बल्लेबाज ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है। ये करिश्मा भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया। 


172 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत बेहतरीन रही। अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर बिना किसी झिझक के सिक्स जड़ दिया और इतिहास भी रच दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। 


दरअसल, एशिया कप 2025 में ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक शर्मा ने शुरुआत छक्के से की। इससे पहले यूएई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने पारी की शुरुआत छक्के से की थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जो किया वो इतिहास में दर्ज हो गया। 


अभिषेक शर्मा दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर टी20 इंटरनेशनल सिक्स जड़ा।


जिसके बाद शाहीन अफरीदी इस घटना को जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे। इससे पहले यूएई के खिलाफ भी अभिषेक ने इसी अंदाज में पारी की शुरुआत की थी। अभिषेक के इस प्रदर्शन के बाद ना सिर्फ उन्होंने अपनी जगह पक्की की है बल्कि अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतका ओपनर भी माना जा रहा है। 


इसके साथ ही अभिषेक ने अपने मेंटॉर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अभिषेक शर्मा ने 4 गेंदों में अर्धशतक जड़कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत-पाक के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में गेंद के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहे 23 गेंद पर मोहम्मद हफीज ने 2012 में ये कारनामा किया था। 


हालांकि, अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया जिन्होंने भारत-पाक टी20 मैच में 2012 में 29 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। 

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची