पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के मेडल चुराए! BCCI ने लगाए आरोप

By Kusum | Sep 29, 2025

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने मोहसिन नकवी पर आरोप लगाए हैं कि वह एशिया कप की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के मेडल भी लेकर चले गए। इसको लेकर बीसीसीआई अगले महीन होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में नकवी के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। 

सैकिया ने आगे कहा कि, हमारे सशस्त्र बलों ने सीमा क्षेत्र में इसे अंजाम दिया है अब दुबई में भी यही दोहराया गया है। इसलिए ये एक बेहतरीन पल है भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम मौका पहले ऑपरेशन सिंदूर था और अब ऑपरेशन किला है। इसलिए ये कुछ शत्रुतापूर्ण देशों द्वारा की गई सभी बेतुकी हरकतों का करारा जवाब है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दुबई के अंतिम मैच के भव्य अवसर पर इससे बेहतर जवाब हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Canon भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए Lithography तकनीक लाने की तैयारी में

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव