By Kusum | Aug 28, 2025
एफआईएच प्रो लीग 2025-26 सीजन में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने वाले हैं। क्योंकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की जगह लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
इसलिए, नियमों के अनुसार एफआईएच ने उपविजेता पाकिस्तान को निमंत्रण दिया जिसने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
बता दें कि, पाकिस्तान एफआईएच प्रो लीग के आगामी पुरुष सत्र में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, भारत, नीदरलैंड और स्पेन के साथ शामिल होगा। प्रतियोगिता का सातवां सीजन में पाकिस्तान आयरलैंड की जगह लेगा क्योंकि आयरिश टीम छठे सीजन में सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद रेलीगेट हो गई थी।