IND vs SA: बुरी तरह हारने के बाद प्रशंसकों ने की गंभीर की ‘हूटिंग’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर की बुधवार को यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कुछ प्रशंसकों के समूह ने ‘हूटिंग’ की जो दक्षिण अफ्रीका से दूसरे टेस्ट में मिली 408 रन की हार से काफी नाराज थे। गंभीर ने 2024 में यह पद संभाला था।

हार से नाराज गुस्से में प्रशंसकों ने एक स्टैंड में ‘गंभीर हाय हाय, वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। फिर स्टेडियम के अंदर ये नारे जोर जोर से गूंजने लगे। कोच ने कुछ देर के लिए गैलरी की तरफ देखा, फिर अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तुरंत ही खिलाड़ियों का ध्यान भी इस ओर गया।

अंतिम एकादश के कई सदस्यों का ध्यान भी उनके नारों से भीड़ पर गया और वे इस हंगामे को घूर रहे थे। तभी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भीड़ को शांत रहने का इशारा किया।

इसके तुरंत बाद सिराज और सहायक कोच सितांशु कोटक गैलरी के पास गए और उन्होंने इन खेल प्रेमियों से शांति की अपील की। समर्थकों का गुस्सा साफ दिख रहा था। गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर पांच टेस्ट हार चुकी है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब

LPG संकट का अंत ! सबको मिलेगी गैस, मोदी सरकार के प्रयासों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Durand Line पर जंग जैसे हालात! Afghanistan-Pakistan में भीषण गोलीबारी, तनाव चरम पर

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर