श्रीलंका सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज हुआ बाहर, जानें इसकी वजह

By अनुराग गुप्ता | Feb 22, 2022

नयी दिल्ली। श्रीलंका सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का स्टार गेंदबाज बाहर हो गया है। दरअसल, स्टार गेंदबाद चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हुआ है। 

आपको बता दें कि दीपक चाहर की जांघ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से अपना ओवर पूरा किए बगैर वो मैदान के बाहर चले गए थे। ऐसे में उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलने पर खतरा मंडरा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन में उनकी सेवाओं के लिए 14 करोड़ रूपए खर्च किए।

कोहली को दिया गया आराम

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबला भी नहीं खेला था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है ऐसे में विराट कोहली घर के लिए रवाना हो गए हैं। बोर्ड ने यह तय किया है कि सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों को बायो बबल से नियमित ब्रेक दिया जाता रहेगा ताकि कार्यभार प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके। 

इसे भी पढ़ें: अपने टी20 पदार्पण पर आवेश खान ने कहा, थोड़ा नर्वस था लेकिन रोहित भाई और राहुल सर ने सहज बनाया 

भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश