IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- हमारी टीम को आगे बढ़ने...

By Kusum | Aug 01, 2024

2 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। वहीं इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अब टी20 वर्ल्ड कप जीत की खुशी से आगे बढ़ने का समय आ गया है। अब वह नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में चुनौतियों भरी सीरीज में सफलता जारी रखने की उम्मीद लगाए हैं। 

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा की मैंने क्रिकेट से दूर अच्छा समय बिताया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर वापस आना एक शानदार अहसास था जिसमें दिल्ली और मुंबई में अनुभव अद्भुत रहा, लेकिन अब हमें आगे बढ़ना होगा क्योंकि क्रिकेट आगे बढ़ता है। हमने बीते समय में जो कुछ भी प्रदर्शन किया है, वो उस विशेष समय के लिए अच्छा था। 

लेकिन समय आगे बढ़ता रहता है और हमें भी आगे बढ़ते रहना चाहिए। 2023 वर्ल्ड कप के बाद भी यही हुआ था। हमें तब बहुत निराशा हुई थी लेकिन हमें आगे बढ़ना था और वर्ल्ड कप का इतंजार करना था। अब टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो गया है तो हमें एक टीम के रूप में ये सोचना होगा कि हमारे आगे क्या है। एक बड़ा टूर्नामें आने वाला है। 

प्रमुख खबरें

इस्तीफा, गिरफ्तारी और दोबारा चुनाव की मांग: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पढ़ें 10 बड़े नेताओं के तीखे हमले

एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद Maheshwari Chauhan को शॉटगन निशानेबाजी में बड़े उछाल की उम्मीद

Diplomatic Meet: UNGA में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और जयशंकर की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?

दिल्ली के क्रिकेटर Vansh Bedi ने Match Fixing आरोपों को नकारा, CSK विवाद पर दी सफाई