IND vs SL: भारत को मिली श्रीलंका के खिलाफ 32 रनों से हार, लगातार दूसरे मैच में रोहित ब्रिगेड रही फ्लॉप

By Kusum | Aug 04, 2024

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने रोहित ब्रिगेड को 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जबकि भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। इस दौरान श्रीलंका की तरफ से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके। साथ ही कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट अपने नाम किए। 

भारत की शुरुआत धमाकेदार रही, शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच 97 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 35 और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 19 गेंद में 14, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात और केएल राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। शुरुआत में ही भारत के सभी 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने लिए।  

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 40 रन, कामिंदु मेंडिस ने 40 रन, दुनिथ वेलालागे ने 39 और कुसल मेंडिस ने 30 रन का योगदान दिया। श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 136 रन बनाकर जूझ रही थी लेकिन पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले वेलालागे और कामिंदु मेंडिस के बीच सातवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी से इस स्कोर तक पहुंची।

 

हालांकि श्रीलंका को पहला झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दिया जिन्होंने बेहतरीन इनस्विंगर से फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। फिर अविष्का फर्नांडो (62 गेंद, पांच चौके) और कुसल मेंडिस (42 गेंद, तीन चौके) ने नयी गेंद पर दूसरे विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाई। लेकिन जब दोनों ओर से स्पिनरों ने गेंदबाजी शुरू की तो रन गति धीमी होने लगी। फिर ये दोनों सुंदर का शिकार बने। सदीरा समरविक्रमा इसके बाद अक्षर पटेल (38 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत