रोमांचक मैच में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को दी मात, पाथुम निसंका का शतक गया बेकार

By Kusum | Sep 27, 2025

एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया ये मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। टीम इंडिया ने इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर इस हाईएस्ट स्कोर को चेज करके मुकाबले को टाई पर छोड़ा। जिसके बाद सुपर ओवर के रोमांच में भारत को पहली ही गेंद में आखिरकार जीत मिली। 

सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर भी काफी रोमांचक रहा। पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कुसल परेरा को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। तीसरी गेंद पर दासुन शनाका रन आउ हो गए, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया। क्योंकि अर्शदीप सिंह ने कैच आउट की अपील की थी और अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था। शनाका ने तुरंत रिव्यू ले लिया। इसलिए ये माना नहीं गया। इसे लेकर काफी देर तक टीम इंडिया और मैदानी अपंयार के बीच बात भी हुई। इसका फायदा श्रीलंका को नहीं हुआ क्योंकि चौथी ही गेंद पर अर्शदीप ने शनाका को जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 

बता दें कि, मुकाबले में भारतीय टीम की फील्डिंग फिर से खराब रही। अगर भारतीय टीम की फील्डिंग ठीक होती तो मैच सुपर ओवर तक नहीं पहुंचता और भारत पहले ही मैच जीत जाता। आखिरी ओवर में भारतीय फील्डरों ने तीन गलतियां की जिस कारण मैच गंवाया। 

 फिलहाल, 203 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। कुसल मेंडिस खाता नहीं खोल सके और हार्दिक पंड्या के शिकार बन गए। वहीं इसके बाद कुसल परेरा ने पथुम निसांका के साथ मिलकर श्रीलंका को अच्छी साझेदारी दिलाई। लेकिन वह भी 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका चार रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। कमिंदु मेंडिस सात गेंद में महज 3 रन ही बना पाए। जबकि पथुम निसांका 58 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका ने 22 तो जनिथ ने 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। 

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन गिल इस दौरान महज 4 रन बनाकर तीक्षणा के शिकार बन गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में विफल रहे और 12 रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद में 61 रन बनाए। अभिषेक को असलंका ने आउट किया। संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 रन बनाए। हार्दिक पंड्या तीन गेंद में दो रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने 21 तो तिलक वर्मा ने 49 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासून शनाका और चरित असलंका ने एक-एक विकेट लिया।  

प्रमुख खबरें

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश