IND vs WI 2nd Test day 1: यशस्वी जायसवाल के नाम रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, जोमेल वारिकन ने झटके दो विकेट

By Kusum | Oct 10, 2025

शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो विकेट पर 318 रन बनाए। स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 173, जबकि कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साई सुदर्शन ने भी 87 रन की पारी खेली लेकिन आखिर में वो जोमेल वारिकन के शिकार बन गए। जायसवाल और सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। जबकि वारिकन ने दो विकेट झटके। 


वहीं इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसका जायसवाल ने पूरा फायदा उठाया। पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने से चूकने वाले जायसवाल दूसरे मौके को भुनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए। वह 253 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुदर्शन हालांकि अपना टेस्ट शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने 165 गेंद का सामना करते हुए 87 रन बनाए जिसमें 12 चौके शामिल हैं। 


दिल का खेल समाप्त होने के समय जायसवाल के साथ कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय कप्तान ने सतर्कता बरती और अभी तक उन्होंने 68 गेंद का सामना करके तीन चौके लगाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े हैं। केएल राहुल (38) का सात भाग्य ने नहीं दिया। बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन की सुबह के सत्र में सिर्फ एक गेंद टर्न और बाउंस हुई और उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजने का काम किया। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश

Galaxy S26 Series में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का स्पेशल फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे मैसेज

Iran-Israel War की आग में झुलसा Qatar, हमलों के बाद LNG प्रोडक्शन बंद, Europe-Asia में बढ़ी टेंशन

T20 World Cup Semifinal: इरफान पठान ने बताई Abhishek Sharma की बड़ी कमजोरी, England के खिलाफ बन सकती है मुसीबत?