IND vs WI: अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीड को 140 रनों से चटाई धूल, जडेजा ने बल्ले के बाद गेंद से बरपाया कहर

By Kusum | Oct 04, 2025

अहमदाबाद में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 140 रन से विजयी प्राप्त की। भारत द्वारा पहली पारी में हासिल की गई 286 रन की बढ़त के बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 146 रन ही बना पाई और ढेर हो गई। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। 

इसके बाद तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी केवल 146 रन पर सिमट गई। भारत से जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। 

सिराज ने इस मैच में 61 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। ये उनका भारतीय सरजमीं पर मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में तेजनाराण चंद्रपॉल (0), एलिन ऐथानेज (12), ब्रैंडन किंग  (13) और कप्तान रोस्टन चेज (24) को आउट कर 40 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए थे। इसी तरह उन्होंने दूसरी पारी में चंद्रपॉल (8), जस्टिन ग्रीव्स (25) और जोमेल वार्रिकन (0) को आउट करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम