IND vs ZIM: भारत- जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज, टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल, रियान पराग और अभिषेक शर्मा कर रहे डेब्यू

By Kusum | Jul 06, 2024

शुभमन गिल की कप्तानी भारत की युवा क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान तीन खिलाड़ियों ने भारत के लिए डेब्यू किया है। इसमें रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। 

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर कहा कि, हम पहले फील्डिंग करेंगे। मुझे लगता है कि ये अच्छी पिच है। इसमें बाद में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमने 11 साल बाद कोई आईसीसी इवेंट जीता है, आपको हमेशा खुद से कुछ उम्मीदें होती हैं। हमारे तीन डेब्यूटेंट हैं, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग। 

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।