By Kusum | Sep 23, 2025
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर मंगलवार को मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इससे पहले दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भी धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का दस फीसदी जुर्माना लगा था।
आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय पैनल की मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगया जो निर्धारित समय पर लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि, धीमी ओवर के अपराध के संबंध में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। तीसरे मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधआना ने इतिहास रचा था। अगर भारतीय टीम मैच जीत गई होती तब तो सोने पर सुहागा होता।