IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

By Kusum | Apr 23, 2026

साउथ अफ्रीका ने लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस की बेहतरीन पारी के दम पर भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है। 

टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 115 रन, जबकि सुने ने नाबाद 64 रन बनाकर जीत पक्की की। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

शेफाली ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 64 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रन की तेज पारी खेली। 

प्रमुख खबरें

संभल की Shahi Jama Masjid विवाद मामले में चंदौसी कोर्ट ने सुनवाई 16 अक्टूबर तक टाली

Rajkummar Rao की नेशनल अवॉर्ड विनिंग Shahid आखिरकार OTT पर रिलीज़, लेखक Apurva Asrani बोले-क्या अब डर की राजनीति खत्म हो रही है?

Barda जंगल में Asiatic Lions के पुनर्वास को मिली मजबूती, Gujarat सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

श्री चरणी ने T20I Bowling Rankings में रचा इतिहास, 817 पॉइंट्स के साथ बनाया नया रिकॉर्ड