Independence Day 2023 । लाल किला पर सुरक्षा बलों ने की फुल ड्रेस रिहर्सल, मुख्य अथितियों की सूची जारी

By एकता | Aug 13, 2023

15 अगस्त को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। दिल्ली के लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न सशस्त्र बलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू कर दी है। इन सब के बीच भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले 'मुख्य अतिथियों' की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 1800 अतिथियों का नाम शामिल है। इन सभी अतिथियों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें, सरकार की पहल 'जनभागीदारी कार्यक्रम' के तहत इन अथितियों को समारोहों का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga Campaign | प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर विभिन्न सशस्त्र बलों ने आज से फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू कर दी है। इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पैरोलिंग से लेकर वाहनों की जांच तेज कर दी है।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals

US Dollar के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 95.70 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

Sensex 628 अंक उछला, Nifty में सात दिनों से जारी गिरावट पर लगा विराम