Independence Day 2024: PM Modi ने राजघाट पहुंच कर दी बापू को श्रद्धांजलि

By रितिका कमठान | Aug 15, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित राजघाट पहुंचे और देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स से कहा, "मेरे साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद! राजघाट से। पीएम मोदी लाल किला पहुंचें। यहां प्रतिष्ठित लाल किले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को अपना पारंपरिक संबोधन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं क्योंकि देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिष्ठित लाल किले में समारोह के लिए भव्य मंच तैयार है। अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

 

बता दें कि आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। अब प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देश के नाम दे रहे हैं। इस भव्य समारोह का अवलोकन करने के लिए लगभग 6,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। हाल में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

DD News की वो शांत आवाज़ हुई खामोश, Delhi में Veteran Anchor Sarla Maheshwari का निधन

Sabarimala Gold Theft Case में SIT का बड़ा एक्शन, High Court के आदेश पर जुटाए नए सबूत

पूर्वोत्तर में नया भारत! Assam का Moran हाईवे बना IAF का रनवे, PM Modi करेंगे राष्ट्र को समर्पित

CM Revanth Reddy की Delhi में राजनाथ सिंह से मुलाकात, गांधी सरोवर प्रोजेक्ट के लिए दिया न्योता