शिवराज सरकार का फैसला, MP में सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले पारंपरिक सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी तय किया गया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर केवल प्रदेश स्तरीय एक आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जायेगा। मिश्रा ने कहा कि अब तक 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिला एवं तहसील स्तर पर निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किये जाते थे। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे