By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026
भारत 1000 किलो के बम बरसाएगा तो पाकिस्तान का वजूद मिट जाएगा। जिन बमों से इजराइल ने गजा में भयंकर बमबारी की। जिन बमों को ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बरसाया। अब भारत वैसे ही 1000 किलो के ताकतवर बम बनाने वाला है। रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना के लिए 1000 किलोग्राम के हवाई बम बनाने और विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आने वाले समय में भारतीय लड़ाकू विमानों को इन भारी भरकम और ताकतवर देसी हवाई बमों से लैस किया जाएगा। यह बम कितना खतरनाक होगा इसे ऐसे समझा जा सकता है कि इसे अमेरिका के MK84 बंकर बस्टर बमों से कंपेयर किया जा रहा है। MK84 1000 किलो के बम है। इनमें करीब 500 किलो के विस्फोटक लगे होते हैं। इन बमों के गिरने से जमीन पर 50 फीट चौड़ा और 36 फीट गहरा गड्ढा बन जाता है। अब यही ताकतवर बम भारत के फाइटर जेट में तैनात होंगे। लेकिन भारत में बन रहे 1000 किलो के बमों में यह खासियत होगी कि गाइडेंस किससे लैस होंगे। यानी इन्हें दुश्मन देश में अंदर तक हमला करने में सक्षम बनाया जाएगा। भारी भरकम बम बनाने के प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान कोई दुस्साहस करेगा तो निर्णायक जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ। भारत इस बार अभूतपूर्व कारवाई करेगा। इसी बयान पर बौखलाए पाकिस्तानी मंत्री अपनी हैसियत भूल गए और पाकिस्तानी सीमा से 2000 कि.मी. दूर कोलकाता तक हमले का सपना देखने लगे। लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की असली औकात क्या है और पाकिस्तान की एक हिमाकत पर भारत कैसे उसका नक्शा बदल सकता है। ऑपरेशन सिंदूर की मार देखकर इस बात का अंदाजा ख्वाजा आसिफ को भी होगा।