India-Africa का नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास पुणे में शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

नयी दिल्ली। भारत और अफ्रीका के 23 देशों ने मंगलवार को पुणे में नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया जिसका उद्देश्य समग्र सैन्य सहयोग का विस्तार करना है। इस अभ्यास में भारत में निर्मित नयी पीढ़ी के कई उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि शामिल देशों के सैनिकों को उनके प्रभाव से अवगत कराया जा सके। अफ्रीका-भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेने वाले अफ्रीकी देशों में बोत्सवाना, कैमरून, मिस्र, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मोरक्को, नाइजर, नाइजीरियाशामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर कुएं में गिरी, दो मजदूरों की मौत

सेना के अधिकारियों ने बताया कि कांगो गणराज्य, रवांडा, सेशेल्स, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे भी इस सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं। भारत की अफ्रीका तक पहुंच को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना संयुक्त अभ्यास की मेजबानी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar ने बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा के हमले को नाकाम किया, दूसरा पार्ट डरा देगा, Ram Gopal Varma का दावा

Dushyant Kumar Death Anniversary: हिंदुस्तानी गजल से मशहूर हुए दुष्यंत कुमार

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने सऊदी अरब को लेकर किया ऐसा ऐलान, गल्फ बाजार में घमासान मचना तय!

अतीत से सबक, आगत से उम्मीद