INDIA bloc Parties Online Meeting | ‘इंडिया’ गठबंधन की होगी ऑनलाइन बैठक, संसद के लिए रणनीति और राजनीति हालात पर होगी चर्चा

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2025

21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के लिए बुलाए जाने से पहले, विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के घटक दल शनिवार को एक ऑनलाइन बैठक करेंगे ताकि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर आम सहमति बनाई जा सके। हालांकि, एकजुटता दिखाने की कोशिशों के बावजूद, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को होने वाली अपनी शहीद दिवस रैली से पहले शुक्रवार को ही बैठक में भाग लेने की पुष्टि की, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) इंडिया ब्लॉक से खुद को दूर करने के बाद बैठक में शामिल नहीं होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: पहले आर्मी चीफ मुनीर को बुलाया, खाना खिलाया.. फिर दे दिया अमेरिका ने पाकिस्तान को जख्म! खिसियानी बिल्ली अब क्या करेगी!

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा था कि मानसून सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों के अब तक न्याय के कठघरे से बाहर रहने, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कुछ रक्षा अधिकारियों के खुलासे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे और चीन के विषय पर कम से कम दो दिनों की चर्चा होनी चाहिए तथा इस मांग को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: Gurugram School Bomb Threat | गुरुग्राम के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

रमेश ने साक्षात्कार में यह भी कहा था कि विपक्ष यह मांग भी करेगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में आकर इन विषयों पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि संसद में गतिरोध टालना और कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी विपक्ष की नहीं, सरकार की है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 21 अगस्त कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक लंबे समय बाद हो रही है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार