हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टूट सकता है INDIA गठबंधन? दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य में इंडिया ब्लॉक की एकता टूट सकती है। रोहतक से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक था। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और उनकी पार्टी आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, हमें हरियाणा को बचाना है और बदलाव लाना है। कांग्रेस ने हरियाणा में पांच लोकसभा सीटें जीतकर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की और सत्तारूढ़ भाजपा को झटका दिया, जिसकी राज्य में सीटें 10 से घटकर पांच रह गईं, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP ने हरियाणा भवन में दिल्ली में पेयजल संकट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेजेपी के उम्मीदवार, जिन्होंने सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनेलो और बसपा, जिन्होंने क्रमशः सात और नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बुरी तरह हार मिली। 

प्रमुख खबरें

दुनिया से भिड़ते भिड़ते ट्रंप अब सीधे पोप से जा भिड़े, मगर ऐसा करारा जवाब मिला जो विश्वभर को हैरान कर गया

दक्षिणी Lebanon में IDF का बड़ा Ground Operation, हिज़्बुल्लाह के गढ़ Bint Jbeil में घुसी सेना

Balochistan के Noshki में Pak Army का एक्शन, पूरा शहर छावनी में तब्दील, रास्ते सील

Jan Gan Man: Sabarimala क्यों बना टकराव का मैदान? क्या अब अदालत तय करेगी धार्मिक नियम?