भारत TRQ योजना के तहत US को भेजेगा 8606 टन कच्ची चीनी, DGFT ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

भारत ने अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 (एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2027) के लिए शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) योजना के तहत अमेरिका को 8,606 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। टीआरक्यू योजना के तहत इस कोटे में गन्ने से प्राप्त गैर-प्रसंस्कृत यानी कच्ची चीनी का निर्यात शून्य या रियायती शुल्क पर किया जा सकेगा।

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अमेरिकी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टीआरक्यू योजना के तहत अमेरिका को 8,606 मीट्रिक टन कच्ची चीनी के निर्यात का कोटा आवंटित किया है। वैश्विक चीनी व्यापार में कच्ची चीनी के वजन को मापने के लिए एमटीआरवी (मीट्रिक टन रॉ वैल्यू) इकाई का इस्तेमाल किया जाता है। डीजीएफटी ने कहा कि अमेरिका को रियायती शुल्क पर चीनी के निर्यात के लिए जरूरत पड़ने पर मूल प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन) मुंबई स्थित विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक जारी करेंगे।

इसके लिए निर्यातक इकाई और मात्रा के संबंध में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की सिफारिश जरूरी होगी।

प्रमुख खबरें

Udhayanidhi Stalin ने TVK विधायक Arul Vignesh की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग की

Flipkart में 11 साल बाद CEO Kalyan Krishnamurthy का इस्तीफा, अंतरिम कमान संभालेंगे Balaji

Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

Indore में सब्जी मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष Sonila Mimrot ने सरकारी कर्मी को जड़ा थप्पड़