100 देशों के साथ ट्रंप पर टूट पड़ा भारत! अब तो टैरिफ पर पूरा गेम ही पलट जाएगा

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

कहते हैं कि जब इरादे मजबूत हो तो दुनिया कि कोई भी ताकत आपकी तरक्की की उड़ान को नहीं रोक सकती। यही बात भारत ने कई मौकों पर दुनिया को समझा भी दी है। इसका हालिया उदाहरण ट्रंप के टैरिफ को भारत का तगड़ा जवाब है। ट्रंप ने टैरिफ लगाकर भारत को खूब झुकाने की कोशिश की। लेकिन भारत झुका नहीं और खुलकर ये कह दिया कि वो वही करेगा जो राष्ट्रहित में होगा। किसी के दबाव में झुकेंगे नहीं। अब ट्रंप का 50 % वाला टैरिफ भारत पर लागू हो चुका है। वहीं पीएम मोदी ने एक बड़ा धमाका कर दिया और ये बता दिया कि भारत किसी के रहमोकरम पर पहले वाला देश नहीं है। उसके पास खुद की ताकत और तकनीक है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। दरअसल, पीएम मोदी ने गुजरात में मारूति सुजुकी की इल्कट्रनिक एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू किया। लेकिन खास बात ये है कि इसे जापान, यूरोप सहित दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। 

विदेशों में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात की घोषणा के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोलाइट निर्माण मंगलवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गणेश उत्सव के इस उत्साह में आज भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यह 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी छलांग है।  पीएम ने बताया कि बीते करीब 11 साल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में 500 फीसदी, मोबाइल फोन उत्पादन में 2700 फीसदी और रक्षा उत्पादन में 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को जवाब देने की तैयारी! PMO में मोदी की बड़ी बैठक, 27 अगस्त से लगने वाला है 50 प्रतिशत टैरिफ

कुल मिलाकर कहे तो पीएम मोदी का ऐलान ट्रंप को चुभने वाला है। जिस तरह से 100 से ज्यादा देशों में भारत की जो चीज निर्यात होने वाली है वो नए युग की जरूरत है, जो भारत को आर्थिक तौर पर और मजबूत करेगी। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बता दिया कि मेक इन इंडिया की ताकत दुनिया में कितनी बढ़ी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सभी राज्यों को प्लान भी बताया कि कैसे हम टैरिफ जैसे बम को फुस्स कर सकते हैं। कैसे भारत दुनिया पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर वाले सपने को साकार कर सकता है। उन्होंने स्वदेशी को जीवन मंत्र बताया। पीएम मोदी ने साफ किया कि प्रोडक्शन होगा तो उसमें महक भारत देश की मिट्टी की होगी। 

प्रमुख खबरें

Pune के अस्पताल में भर्ती हुए Sharad Pawar, सांसद Supriya Sule ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

सियांग प्रोजेक्ट पर जनजातीय समुदाय की चिंताओं को सुनें: Subi Taba

Reliance Industries के Share 12 प्रतिशत उछले, Market Cap 17.59 लाख करोड़ पार

Delhi High Court ने JNU के फैसले पर लगाई रोक, Congress MP Bimol Akoijam को राहत