LAC पर ड्रैगन को पटखनी देने के लिए भारत और अमेरिका आए साथ, मिलकर करेंगे हाई अल्टीट्यूड सैन्य ड्रिल

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2022

ड्रैगन की हरकतें और विस्तारवादी मंसूबे लगातार बढ़ रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि अमेरिका और भारत की नजदीकियां भी लगातार  बढ़ रही हैं।  दोनों देश एलएसी पर भी साथ-साथ नजर आने वाले हैं। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी को लेकर भारत और अमेरिका ने बड़ी तैयारी कर ली है। दोनों ही देश एलएसी पर हाई अल्टीट्यूड ड्रील करेंगे। भारत आए अमेरिकी सैन्य अफसरों की तरफ से इस ड्रील को लेकर ऐलान किया गया है। अमेरिकी अधिकारी ने चीन का भी जिक्र किया है। अमेरिकी की तरफ से चीन को कपटी बताया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का साथ दे रहा चीन और रूस, कड़े प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दो देश

लद्दाख के पास चीन बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है। जिसको लेकर अमेरिका ने भारत को चेताया है। चीन की ये कार्रवाई उसके विस्तारवादी एजेंडे का हिस्सा है। चार्ल्स  ने कहा है कि जो कुछ भी एलएसी पर हो रहा है वो बेहद ही गंभीर और खतरनाक है। चीन ने पिछले कई वर्षों में सिर्फ कपट का रास्ता बनाया है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच केवल समुंदर ही नहीं जमीन पर भी और सैन्य सहयोग की जरूरत है। यही वजह है कि ये वार एक्सरसाइज की बात सामने आ रही है। 

प्रमुख खबरें

Australia Social Media Ban का असर: Meta ने हटाए 7.5 लाख से ज्यादा Minor Accounts, रेगुलेटरी दबाव बढ़ा

Police Encounter में मारे गए Bharat Tiwari के परिवार को Bihar सरकार देगी नौकरी-आर्थिक मदद

Crime Patrol के नए होस्ट बने Ajay Devgn, शो से रिप्लेस होने पर Anup Soni ने तोड़ी चुप्पी

क्या 2028 में फिर चुनाव लड़ेंगे Donald Trump? संवैधानिक पाबंदियों पर बोले- मैं तो चाहता हूं, लेकिन...