अमेरिका-भारत का प्रगाढ़ संबंध वैश्विक व्यवस्था मजबूत बनाएगा: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

वाशिंगटन| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और भारत का संबंध प्रगाढ़ है और इस चुनौतीपूर्ण समय में वैश्विक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा।

शोध संस्थान अटलांटिक काउंसिल की तरफ से जारी बातचीत के वीडियो में उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब इन दो बड़े लोकतांत्रिक देशों को अपना उचित स्थान मिला है और वे एक-दूसरे के साथ काम करने में सहज हैं। सीतारमण ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध प्रगाढ़ हैं और इससे वैश्विक व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वैश्विक व्यवस्था अपने आप में एक ऐसी चीज है जिसे हमें नये सिरे से देखना होगा। आज बहुपक्षीय संस्थान वास्तव में उतने मजबूत... नहीं हैं, जितने कि वे एक समय में थे।’’ सीतारमण ने कहा, ‘‘समय बदल रहा है। मुझे लगता है, अमेरिका और भारत के बीच इस तरह के संबंध सकारात्मक विकास के संकेत हैं।’’

क्रिप्टो करेंसी के नियमन के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा क्योंकि सरकार व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श के आधार पर कायदे-कानून बनाने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Palam Fire Tragedy | दमकल विभाग की देरी और अवैध भंडारण की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 9 लोगों की मौत के बाद प्रशासन सख्त

दिल्ली, लद्दाख और अंडमान के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Haryana Congress Crisis | हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी हलचल! राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के आरोप में एक और विधायक को नोटिस

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स