LAC के पास भारत और अमेरिका दिखाएंगे अपनी ताकत, संयुक्त सैन्याभ्यास से चीन को जाएगा कड़ा संदेश

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

सीमा पर हेकड़ी दिखाने वाले चीन को भारत और अमेरिका की सेनाएं मिलकर बड़ा जवाब देने की तैयारी में है। ताइवान विवाद को लेकर चीन और अमेरिका में ठन गई है। एलएसी पर चीन उकसावे वाली कार्रवाई लगातार करता रहता है। अब भारत और अमेरिका ने ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है। भारत और अमेरिका की सेनाएं चीन के बॉर्डर के पास सैन्य अभ्यास करेंगी। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धभ्यास का ये 15वां संस्करण है। दोनों सेनाओँ के बीच सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज होती है। जिसे युद्धाभ्यास के नाम से जाना जाता है। एक साल ये एक्सरसाइज भारत में होती है और एक साल अमेरिका में होती है। 

इसे भी पढ़ें: पेलोसी की यात्रा को अपनी धमकियों से ग्रैंड इवेंट बना फेर में फंसे जिनपिंग, माओ सरीखा बनने की चाह में कहीं लु हुं चेंग न बन जाएं

सीमा पर चीन रह रहकर अपनी उकसावे वाली रणनीति अपनाता रहता है। पूर्वी लद्दाख में पीएलए के लड़ाकू विमान एलएसी के काफी करीब से उड़ान भरते हुए भी नजर आते थे। हालांकि इस पर भारत की तरफ से आपत्ति भी जताई गई थी। चीनी सेना की हरकतों से उसकी नीति और नियत साफ प्रदर्शित होती है। वैसे यह युद्धाभ्यास ऐसे समय होने जा रहा है जब ताइवान के मसले पर यूएस-चीन में टकराव बढ़ गया है। सीमा पर चीन की गतिविधियां हाल के दिनों में बढ़ी हैं, एलएसी तक उसके फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी।  

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया