India और GCC के बीच Free Trade Agreement की राह खुली, 178 अरब डॉलर के Trade को मिलेगा बूस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2026

भारत और पश्चिमी एशियाई देशों के समूह खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए नियम एवं शर्तों पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। नियम एवं शर्तों में प्रस्तावित व्यापार समझौते का दायरा और तौर-तरीके बताए गए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीसीसी के साथ बातचीत को लेकर नियम एवं शर्तों पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। जीसीसी, खाड़ी क्षेत्र के छह देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन का समूह है। गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

वहीं आयात 2024-25 में 15.33 प्रतिशत बढ़कर 121.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 161.82 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 178.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। संयुक्त अरब अमीरात गत वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। इस सूची में सऊदी अरब पांचवें, कतर 22वें, ओमान 28वें, कुवैत 29वें और बहरीन 65वें स्थान पर रहा।

प्रमुख खबरें

Input Cost का दबाव: Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा 30,000 का बोझ

बिहार की राजनीति के वर्तमान व भविष्य की सियासी धुरी बन चुके हैं सीएम सम्राट चौधरी

NEET-UG बवाल: संसदीय समिति के तीखे सवालों से घिरे NTA चीफ, Paper Leak पर दी गोलमोल सफाई

अपराधमुक्त राजनीति से ही संभव है नया भारत-विकसित भारत