Nuclear War से कोसों दूर थे भारत और पाकिस्तान, जयशंकर बोले- इस्लामाबाद में आतंक का ओपन मार्केट है

By अभिनय आकाश | May 26, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों के दौरान परमाणु संघर्ष होने से वे कोसों दूर थे। भारतीय पक्ष ने केवल पाकिस्तानी धरती पर आतंकवादी ठिकानों को ही टारगेट किया था। बिना उकसावे के हमला किया था। जयशंकर ने हाल ही में संपन्न जर्मनी यात्रा के दौरान फ्रैंकफर्टर अलगेमाइन त्सितुंग अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक बहुत खुला कारोबार है और दोनों देशों के बीच टकराव के कारण परमाणु समस्या पैदा होने की बातें आतंकवाद जैसी भयानक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध के कितने करीब होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा बहुत, बहुत दूर... हमारे पास आतंकवादी लक्ष्य हैं। वे बहुत ही सोच-समझकर उठाए गए कदम थे, सावधानी से सोचे गए और तनाव बढ़ाने वाले नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: DGMO के अलावा भारत-पाक के बीच कोई बातचीत नहीं, कांग्रेस के आरोपों को जयशंकर ने नकारा

जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बर्लिन में हैं। इससे पहले आज जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जर्मनी की एकजुटता के लिए भारत की ओर से चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को सराहना व्यक्त की, क्योंकि दोनों पक्षों ने भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपनी साझेदारी को गहरा करने के तरीकों की खोज की। एस जयशंकर ने कहा कि हम लगातार 8 दशक से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप जिस सच्चाई को देखकर अब जागे हैं, उसके बारे में हम बहुत दिनों से जानते हैं और उसका सामना कर रहे हैं। हमारे पास दो कठिन पड़ोसी हैं- चीन और पाकिस्तान। हमारे लिए पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद वाली परेशानी हमेशा रही है। इसलिए हमने इस कठिन दुनिया में चुनौती को पूरी मजबूती के साथ झेला है।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign

Vinicius Jr. के शानदार गोल ने बचाई Brazil की लाज, Morocco के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला

रिफ्यूजी कैंप से World Cup तक, Nestory Irankunda की कहानी, Australia के लिए रचा इतिहास

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत