भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट

By एकता | Oct 20, 2026

मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर अच्छी खबर सामने आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: US Secretary of State Marco Rubio मुंबई पहुंचे, S Jaishankar से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

तेल की कमी दूर करने में मिलेगी मदद

रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में तेल का उत्पादन बढ़ने से समय के साथ बाजार में तेल की कमी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इससे तेल की पूरी कमी खत्म नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस प्रक्रिया में शामिल होने का इच्छुक दिख रहा है। लेकिन इसके लिए अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जुड़ी कुछ रुकावटों को दूर करना होगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रूबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ मुद्दे सुलझाने बाकी हैं और इन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

रूबियो ने कहा कि दोनों देश समझौते पर पहुंचने को लेकर काफी उम्मीद में हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले जल्द ही कोई अच्छी खबर सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें: Elon Musk के हालिया ऐलान से गदगद हुए Donald Trump, शानदार दोस्त की तारीफ में पढ़े कसीदे

रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का समर्थन

अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मार्को रूबियो ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने भारत के इस कदम को समझदारी भरा फैसला बताया।

रूबियो ने साफ कहा कि अमेरिका भारत की ऊर्जा जरूरतों और दुनिया के तेल बाजार में सप्लाई के संतुलन को अच्छी तरह समझता है। इसलिए भारत का रूस से तेल खरीदना एक व्यावहारिक और सही फैसला है।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio और S Jaishankar के बीच Mumbai में अहम बैठक, रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात

Rajnath Singh ने दुशान्बे में की बैठक, Marco Rubio पहुंचे भारत, शाम के मुख्य समाचार

Asian Para Games में Himanshu Nandal और निरंजन मुकुंदन ने जीते कांस्य पदक

यमन के Shabwa में Houthi मिसाइल हमले में 73 की मौत, 200 से अधिक रंगरूट घायल