भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हैं तैयार : जनरल बिपिन रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं, और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए किए गए उपायों से उनकी समग्र क्षमताओं में वृद्धि होगी। जनरल रावत ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों को भी याद किया और कहा कि बलों की क्षमताओं को और बढ़ाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बढ़ने लगे कोरोना-डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले! एक दिन में 5 लोगों की मौत, 66 नये केस

सीडीएस ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने हमें कुछ निर्देश दिए हैं कि हमें अपने देश के आर्थिक पुनरुद्धार पर ध्यान देना है, मानव संसाधन विकास पर विचार करना है और प्रौद्योगिकी तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। हमें सैन्य सुधारों की ओर बढ़ना है।’’ जम्मू कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करना फोकस वाले क्षेत्रों में से एक है। जनरल रावत ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि बलों के बीच एकजुटता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों से उनकी क्षमताओं में वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश