Asia Cup 2025 India Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बतौर उपकप्तान Shubman Gill की टी20 में वापसी

By Kusum | Aug 19, 2025

9 सितंबर से यूएई में शुरु होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। दुबई और अबूधाबी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। जहां टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी जबकि बतौर उपकप्तान शुभमन गिल की टी20 क्रिकेट में वापसी हुई है। 

इसके अलावा यूएई की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिलेक्टर्स ने स्पिनके विकल्पों पर खास ध्यान दिया है। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के अलावा हर्षित राणा को मौका मिला है। जबकि 15 सदस्यीय टीम में पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। संजू सैमसन के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को टीम में जगह दी गई है। 

बता दें कि, यूएई में 9 से 28 सितंबर तक खेले जाना वाला ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें कुल 8 टीमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकां और ओमान हिस्सा लेंगी। 

 इसके साथ ही एशिया कप 2025 में भारत के अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। जिसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं 19 सितंबर को ओमान से भारत को टकराना है। 


एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह ।

 

स्टैंडबाय प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंद, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल। 

 

प्रमुख खबरें

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे