भारत ने पहली बार जीता थॉमस कप, 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, PM मोदी ने दी बधाई

By अनुराग गुप्ता | May 15, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को परास्त करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस मुकाबले से शुरुआती तीनों मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशियाई खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। भारतीय पुरुष टीम के लिए लक्ष्य सेन ने एंथोनी गिंटिंग को 65 मिनट में 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। इसके बाद डब्ल्स में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया। इस दौरान चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की जोड़ी ने मुकाबला अपने नाम किया और अंतत: किंदांबी श्रीकांत ने बाजी मारी। उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया।

भारतीय टीम ने पहली बार थॉमस कप टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस दौरान भारत ने फाइनल में 3-0 से हरा दिया। यह अपने आप में भारत के लिए सबसे बड़ी जीत थी। भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में भी अपना पूरा दम खम दिखाया। भारत के लिए यह एतिहासिक लम्हा है। जब भारतीय तिरंगा लहरा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मुकाबला खेला और सफलता हासिल की।

PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय खिलाड़ियों को थॉमस कप की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

नकद पुरस्कार का ऐलान

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए एक करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बधाई हो भारतीय टीम ! 

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह