भारत ने महिला एफआईएच प्रो लीग के लगातार दूसरे मैच में चीन को 2-1से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

मस्कट। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुएमंगलवार को यहां चीन को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सोमवार को प्रो लीग में अपने पदार्पण मुकाबले में चीन को 7-1 से हराने के बाद मंगलवार को भारत ने इसी टीम को सुल्तान काबूस परिसर में 2-1 से हराया। भारतीय टीम सोमवार को हुए मैच की तरह इस मुकाबले में अधिक गोल तो नहीं कर सकी लेकिन टीम ने दिखाया कि वे बिना धैर्य खोए आक्रामक हॉकी खेलने में सक्षम हैं। चीन की टीम को अनुभव की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके अलावा पहले हाफ में चीन की टीम गेंद को अधिक समय अपने कब्जे में नहीं रख सकी, उसके पास सटीक नहीं थे और डिफेंस भी कमजोर नजर आया। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट फील्ड पर इन 5 क्रिकेटर्स को लगी चोट, 2 का हुआ करियर खत्म, एक ने गवांई जान

दूसरी तरफ भारत ने मैच की तेज शुरुआत की और आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय टीम ने चीन के डिफेंस पर दबाव डाला जिसका फायदा टीम को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। गुरजीत कौर ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। चीन की टीम भाग्यशाली रही कि पहले क्वार्टर के बाद अधिक अंतर से नहीं पिछड़ रही थी। भारत ने कई मौके बनाए लेकिन यह तो उसके खिलाड़ियों के निशाने गोल से दूर रहे या फिर वे चीन की गोलकीपर वू सुरोंग को छकाने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ में चीन ने वापसी की और डिफेंस में बेहतर खेल दिया। भारत को चीन के आक्रमण को विफल करने में परेशानी हो रही थी। भारतीय डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वैंग शुमिन ने गोलकीपर सविता को पछाड़कर चीन को 1-1 से बराबरी दिलाई। भारत को इसके बाद कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रही। अंतिम क्वार्टर में भारत ने हमले तेज किए। मोनिका ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली। 

प्रमुख खबरें

Pawan Khera के घर Police भेजने पर भड़के जयराम रमेश, बोले- CM Himanta परेशान और डरे हुए हैं

Assam Election Issues: महंगाई की मार BJP का बिगाड़ेगी खेल? हैट्रिक की राह में बना सबसे बड़ा रोड़ा

Air India में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson छोड़ेंगे पद, अब कौन संभालेगा कमान?

Sivasagar Assembly Seat: Sivasagar में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या पहली बार खुलेगा पार्टी का खाता