India vs China Hockey Asia Cup 2025: चीन को हराकर भारत की एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत, हरमनप्रीत की हैट्रिक

By Kusum | Aug 29, 2025

आज से हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। वहीं बिहार के राजगीर में भारत और चीन के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जहां भारत ने हॉकी एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने 3 गोल दागे।

मैच के पहले क्वार्टर में चीन की ओर से गोल हुआ। पहला क्वार्टर ख्तम होने के बाद भारत 0-1 से पीछे था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन वापसी करते हुए दो मिनट के भीतर ही दो गोल दागकर चीन पर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक भारत बढ़त बनाए हुए था। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागकर चीन पर बढ़त 3-1 कर लिया। इसके बाद चीन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक के बाद एक दो गोल कर भारत के स्कोर की बराबरी कर ली। वहीं तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं।

प्रमुख खबरें

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा