INDvENG: बुमराह के बाद रोहित ने बरपाया अपना कहर, इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से दर्ज की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

लंदन। जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके छह विकेट चटकाये जिसकी मदद से भारत ने मंगलवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को दस विकेट से हरा दिया। पिच पर घास को देखते हुए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए इंग्लैंड को 110 रन पर समेट दिया जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर था।

उन्होंने क्रिस ओवर्टन को बेहतरीन छक्का और चौका लगाया। शुरूआती 17 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके धवन ने रीस टॉपले को लगातार दो चौके लगाये। इस बीच रोहित ने ब्राइडन चेस को अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चेस को अपनी पारी का पांचवां छक्का भी जड़ा जबकि धवन ने विजयी चौका लगाया। इससे पहले गेंद बढिया स्विंग और सीम ले रही थी जिससे बुमराह और मोहम्मद शमी और खतरनाक नजर आये।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच पक्के, जान लीजिए तारीख

शमी ने सात ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये। जैसन रॉय (0) ने बुमराह की बाहर जाती गेंद से छेड़खानी के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। दो गेंद बाद फॉर्म में चल रहे जो रूट (0) एक और इनस्विंगर गेंद का इंतजार कर रहे थे लेकिन बुमराह की गेंद आफ स्टम्प के बाहर से उछलती हुई आई और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसान कैच लपका। दूसरे छोर से शमी ने बेन स्टोक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया। पंत ने एक हाथ से उनका दर्शनीय कैच लपका। पंत ने जॉनी बेयरस्टॉ का भी कैच इसी अंदाज में लपका जो सात रन बनाकर बुमराह का तीसरा शिकार हुए। बुमराह ने जल्दी ही इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 26 रन कर दिया जब लियाम लिविंगस्टान (0) पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंद में सर्वाधिक 30 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। शमी ने शॉर्ट गेंद डालकर बटलर को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया जो डीप स्क्वेयर लेग में कैच देकर लौटे।इस समय इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 59 रन था।

डेविड विली (26 गेंद में 21 रन) और ब्राइसन कार्स (26 गेंद में 15 रन) ने नौवे विकेट के लिये 35 रन जोड़कर इंग्लैंड को सौ रन के भीतर सिमटने से बचाया। इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 86 रन है जो 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। बुमराह ने कार्स को आउट करके अपने वनडे कैरियर में दूसरी बार पारी के पांच विकेट पूरे किये।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम