Asia Cup 2025 में भारत की दूसरी जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से दी पटखनी

By Kusum | Sep 14, 2025

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं अब भारत को 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलना है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान सलमान अली का ये फैसला गलत साबित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके।

वहीं 128 रनों का टारगेट चेज करते हुए भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने छक्के से शुरुआत की। हालांकि, भारत को दूसरे ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने इस दौरान 7 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 13 गेंद में 31 रन बनाए। सईम ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तिलक वर्मा 31 गेंद में 31 रन बनाकर सईम का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए जबकि शिवम दुबए ने 7 गेंद में 10 रन बनाए। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय