Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2026

 पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कप्तान कर रहे श्रेयस अय्यर ने एशियाई खेलों के फाइनल में अपने साथियों से सिर्फ इतना कहा था कि मुकाबले को लेकर बने माहौल और दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दें और बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन का स्तर ऊंचा उठाएं। भारतीय खिलाड़ियों ने भी कप्तान की बात पर अमल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार को यहां पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीत के बाद अय्यर ने कहा कि टीम ने पाकिस्तान या श्रीलंका के बजाय सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में सामने वाली टीम को देखा और अपना पूरा ध्यान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रखा। 

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलना निश्चित रूप से बहुत बड़ा मौका होता है। पूरा देश आपको देख रहा होता है और इस तरह का दबाव रहता है। मैंने बस अपने साथियों से कहा कि इस बड़े मौके के दबाव को खुद पर हावी न होने दें। हमें वही करना है, जो हम अब तक करते आए हैं।’’ भारत की बल्लेबाजी ने जीत की मजबूत नींव रखी। टीम ने स्पिनरों की मददगार पिच पर 211 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जहां बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियों का अंदाजा लगाना आसान नहीं था। 

अय्यर ने कहा, “जिस तरह हमने बल्लेबाजी की और 211 रन का स्कोर खड़ा किया, वह प्रत्येक खिलाड़ी का शानदार प्रयास था। इस विकेट पर गेंद काफी टर्न हो रही थी और आपको पता ही नहीं होता कि पिच किस तरह खेलेगी। ऐसे में 211 रन असाधारण स्कोर था।” लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बीच के ओवरों में मजबूत वापसी की।

 अय्यर ने पाकिस्तान के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भारतीय गेंदबाजों को दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “एक समय वे अच्छी तरह आगे बढ़ रहे थे। उन्हें लय मिली और फिर अचानक कुछ छक्के भी लगे। कुल मिलाकर दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। वे बस लक्ष्य से कुछ पीछे रह गए। हमारे गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है।”

 अय्यर ने कहा कि एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक उनके लिए खास मायने रखता है, क्योंकि यह अनुभव क्रिकेट की पारंपरिक प्रतियोगिताओं में मिली सफलताओं से अलग था। अय्यर ने कहा, “जब आप एशियाई खेलों में आते हैं तो भारतीय टीम के तौर पर आपसे जीत की उम्मीद की जाती है। सुविधाएं भी सीमित होती हैं, लेकिन आपको उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होता है। यह बात हमारे दिमाग में थी।

प्रमुख खबरें

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन