By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2026
रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाते हुए महिला पेयर्स के सेक्शन बी में टोंगा को टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखा। रूपा और पिंकी ने टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन के खिलाफ पहला सेट 5-2 से जीता। टोंगा ने पहले ‘एंड’ में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने दूसरे ‘एंड’ में रूपा (लीड) और पिंकी (स्किप) के बीच बेहतरीन तालमेल के जरिए वापसी की।
लेकिन टाई-ब्रेकर में भारतीय खिलाड़ियों ने चुनौती का डटकर सामना किया। रूपा ने टीम को आगे किया और पिंकी ने जीत पक्की की। रूपा और पिंकी दोनों 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फोर टीम का हिस्सा थीं। महिला पेयर्स के सेक्शन बी में भारत और इंग्लैंड दोनों ने तीन-तीन मैच खेले हैं और तीनों जीते हैं। लेकिन इंग्लैंड आगे है क्योंकि उसने भारत के मुकाबले एक सेट ज्यादा जीता है।