भारत 150वीं टेस्ट जीत दर्ज करने वाला पांचवां देश बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

 नयी दिल्ली। भारत रविवार को मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना।तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने नाथन लियोन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई। पंत का मौजूदा श्रृंखला में यह 20वां शिकार था और वह किसी एक श्रृंखला में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने।भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की। भारत के अलावा आस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। आस्ट्रेलिया की यह टेस्ट क्रिकेट में 222वीं हार है और उससे अधिक हार सिर्फ इंग्लैंड (298) के नाम पर दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: बुमराह का गेंदबाजी एक्शन पढ़ना कठिन, अरुण बोले- एक्शन बनाता है घातक गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन पर तीन विकेट जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए। पदापर्ण टेस्ट सत्र में बुमराह के नाम पर अब 48 विकेट दर्ज हैं जो किसी तेज गेंदबाज का अपने पहले टेस्ट सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिछले एक साल में विदेशों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इन तीनों ने मिलकर एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी सरजमीं पर 134 विकेट (बुमराह 48, इशांत 40 और शमी 46) चटकाए। इस तिकड़ी ने मेलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर की वेस्टइंडीज की तिकड़ी का 34 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 1984 में विदेशी दौरों पर 130 विकेट चटकाए थे। 

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?