संकटमोचक बना भारत, कोरोना प्रभावित 55 देशों को भेज रहा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली।  भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को अनुदान के साथ-साथ वाणिज्यिक आधार पर मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में भी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका, मॉरीशस और सेशेल्स सहित कई देशों को इस दवा की खेप मिल चुकी है वहीं कई देशों को इस सप्ताह के अंत तक यह मिल जाएगी। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोविड-19 के संभावित उपचार के रूप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पहचान की है और न्यूयॉर्क में 1500 से अधिक कोरोना वायरस रोगियों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने का फैसला करने के बाद पिछले कुछ दिनों में इस दवा की मांग तेजी से बढ़ी है। सूत्रों ने कहा कि भारत अपने पड़ोस में अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश नेपाल, मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और म्यामां को यह दवा भेज रहा है।  यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि पाकिस्तान ने दवा खरीदने की बात की है या नहीं। सूत्रों के अनुसार भारत ज़ाम्बिया, डोमिनिकन गणराज्य, मडागास्कर, युगांडा, बुर्किना फ़ासो, नाइजर, माली, कांगो, मिस्र, आर्मेनिया, कज़ाकिस्तान, इक्वाडोर, जमैका, सीरिया, यूक्रेन, चाड, ज़िम्बाब्वे, फ्रांस, जॉर्डन, केन्या, केन्या, नाइजीरिया, नाइजीरिया को भी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार का दावा, देश में है हाइड्रॉक्सि क्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर