WTC Final 2027 की मेजबानी कर सकता है भारत, BCCI लगाएगा बोली

By Kusum | May 09, 2025

अब तक दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड में खेले गए हैं, वहीं 2025 का फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। कई बार इस विषय पर सवाल भी उठते रहे हैं कि, टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड से बाहर करवाया जाना चाहिए। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को होस्ट करने की इच्छा जता सकता है। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सबसे पहला फाइनल 2021 में इंग्लैंड के हैम्पशायर में खेला गया था। उस खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी। दूसरा फाइनल 2023 में खेला गया, जिसकी मेजबानी लंदन स्थित द ओवल मैदान ने की थी। इस बार भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हराया था। 

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model