हमले को लेकर भारत का बड़ा धमाका, पाकिस्तान में आया भूचाल!

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

भारतीय सेना ने पाकिस्तान से जंग को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान कर डाला है। जिसने मुनीर और शहबाज के परखच्चे उड़ा दिए हैं। भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांडर चीफ ने पाकिस्तान और उसकी सेना को लेकर जो कहा उसे हर भारतीयों को जरूर सुन लेना चाहिए और पाकिस्तानियों को तो खास सुनना चाहिए क्योंकि उसे सुनकर वह खुद शर्म से डूब जाने का उनका मन करेगा। भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे सख्त संकेत सामने आ चुका है। भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड चीफ के बयान ने पाकिस्तान की सियासत से लेकर उसकी फौज तकको हिला कर रख दिया है। सवाल सीधा है। क्या भारत ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दे दी है।

भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटिहार ने साफ शब्दों में कहा है कि वेस्टर्न फ्रंट पर युद्ध की संभावनाएं बेहद प्रबल है। पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध इसलिए खराब है क्योंकि वहां का शीर्ष नेतृत्व जो सेना के हाथ में है वो जानबूझकर टकराव का माहौल बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत-पाक के बीच शांति होगी तो पाकिस्तान की सेना की अहमियत खत्म हो जाएगी। और यही वजह है कि पाकिस्तान आतंकवाद को हथियार बनाकर ब्लीड इंडिया थ्रू क्रस्ट की नीति पर काम कर रहा है। वेस्टर्न कमांड चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए क्या कुछ कहा अब आप वो भी जान लीजिए। उन्होंने यह कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। उसकी पोस्ट और एबेस को भारी नुकसान पहुंचाया और पाकिस्तान को करारा सबक भी सिखाया। इसके बाद सबसे बड़ा बयान जो उन्होंने दिया वो यह था कि अब अगर युद्ध हुआ तो वो निर्णायक होगा।

इसे भी पढ़ें: Britain की विपक्ष की नेता ने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया

सीधे शब्दों में साफ कह दिया गया कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ना तो ताकत है, ना साहस है और ना उसकी औकात है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब 2026 में पूरा क्षेत्र पूरा जियोपॉलिटिकल जो अभी क्राइसिस चल रहे हैं वह भरपूर तनाव से गुजर रहे हैं। और इससे पहले आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इस तरीके की चेतावनी दी हो। इसके पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि इस बार पाकिस्तान का नक्शा बदलेगा। 

प्रमुख खबरें

Texas University को भारतीय मूल के दंपति ने दिया 2 करोड़ Dollar का दान

Pithori Amavasya 2026: संतान सुख और Pitra Dosh मुक्ति के लिए आज जरूर करें Shubh Muhurat में पूजा

Amruta Fadnavis ने Manoj Jarange को भाई बताकर घर पर भोजन के लिए बुलाया

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर