MPs के निलंबन का INDIA Bloc ने की निंदा, कांग्रेस ने बुलाई बैठक, खड़गे बोले- मोदी-शाह ने सदन की गरिमा का किया अपमान

By अंकित सिंह | Dec 19, 2023

इंडिया अलायंस की बैठक में विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन पर चर्चा की गई और निंदा की गई। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, कल सुबह संसद में होगी कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद से कुल 141 विपक्षी सांसदों का निलंबन हमारे इस आरोप को पुष्ट करता है कि निरंकुश भाजपा इस देश में लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आपराधिक कानून संशोधन जैसे प्रमुख विधेयक, जो कठोर शक्तियों को उजागर करते हैं और नागरिकों के अधिकारों में बाधा डालते हैं, सूचीबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: 'एक तरफ PM Modi का मिशन और विजन है, दूसरी ओर कमीशन तथा भ्रष्टाचार की गारंटी', I.N.D.I.A bloc पर BJP का तंज

लोकसभा में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना करने को लेकर मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी और सुप्रिया सुले सहित 49 और विपक्षी सदस्यों को संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन की अवमानना के मामले में अब तक कुल 95 लोकसभा सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले गत सप्ताह बृहस्पतिवार को 13 सदस्यों को और सोमवार को 33 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को यहां बैठक की जिसमें अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे, साझा जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद दिल्ली में आयोजित की गई गठबंधन की यह चौथी बैठक है। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया