Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष

By एकता | Nov 01, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली हो रही है। इस रैली के जरिए विपक्ष कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगा। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।

कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक निकलेगी रैली

इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। यहां से रैली मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

रामलीला मैदान में जुटने लगे विपक्षी नेता और कार्यकर्ता

रामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मंच पर पहुंचेंगे।

200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

रैली की सुरक्षा को लेकर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि पूरे इलाके में 200 से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आयोजकों ने भी अपना कंट्रोल रूम बनाया है। उन्होंने कहा, "हम पूरे इलाके की सुरक्षा पक्की करने के लिए आयोजकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल

10 लाख लोगों के आने का दावा, पुलिस को 70 हजार की उम्मीद

INDIA गठबंधन की ओर से रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस को मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक, रैली में करीब 70 हजार लोगों के आने की संभावना है।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4 हजार पुलिसकर्मी

दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 4,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Lodha Developers का दिल्ली-एनसीआर में पहला कदम, Gurugram में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर