INDIA bloc के नेताओं ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, EVM के मुकाबले डाक मतपत्रों की गिनती को तरजीह देने की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 02, 2024

लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद रविवार को I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा और पूर्ण पीठ से मुलाकात की। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद के साथ डी राजा, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, संजय यादव, नासिर हुसैन और सलमान खुर्शीद चुनाव आयोग पहुंचे। सीताराम येचुरी भी अन्य नेताओं के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: लोगों का दावा, Kanyakumari में PM Modi की ध्यान साधना के कारण Varanasi में मौसम ने ली करवट

इस बीच, येचुरी ने मीडिया को बैठक के बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि मतगणना नियमों के अनुसार की जानी चाहिए। सीसीटीवी मॉनिटर, कंट्रोल यूनिट का सत्यापन होना चाहिए। साथ ही मशीन से आने वाले डेटा की पुष्टि भी करनी चाहिए। जब ईवीएम को सील कर दिया जाता है, तो गणना एजेंटों के सामने गिनती के दौरान पुन: पुष्टि की जानी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी काउंटिंग के दौरान सतर्कता बरतने की मांग की और बैठक को आशाजनक बताया। खुर्शीद ने कहा, "हमने मतगणना प्रक्रिया के दौरान बहुत कड़ी निगरानी का अनुरोध किया और उन्होंने हमें संतोषजनक उत्तर दिया... हमने किसी भी नियम पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन यह सुनिश्चित किया कि उनका पालन किया जाए और उनका ईमानदारी से पालन किया जाए। बैठक बहुत आशाजनक रही है।"

प्रमुख खबरें

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम