INDIA bloc protest: बैरिकेड कूदकर निकले अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By अंकित सिंह | Aug 11, 2025

सोमवार को विपक्षी दल के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिहार चुनाव आयोग के विरोध में संसद भवन स्थित मकर द्वार से निर्वाचन सदन स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने परिवहन भवन में बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। इस बीच, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे कई बैरिकेड्स कूदते हुए दिखाई दिए। फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: LIVE: Parliament Monsoon Session | INDIA Bloc के नेताओं का चुनाव आयोग तक मार्च, SIR और वोट चोरी पर हंगामा

राहुल गांधी ने कहा कि हकीकत ये है कि वो बात नहीं कर सकते। सच्चाई देश के सामने है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है। ये लड़ाई संविधान बचाने की है। ये लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट के लिए है। हम साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि हिम्मत हुई है। सरकार कायर है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब तक लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर संदेह है, तब तक चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नुकसान पहुँच रहा है। अगर ये संदेह दूर हो जाते हैं, तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता फिर से हासिल की जा सकती है। चुनाव आयोग का अपना हित इन सवालों का समाधान करने में है।

प्रमुख खबरें

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क