साल 2021 में 400 अरब डॉलर के महत्वकांक्षी निर्यात लक्ष्य को हासिल कर सकता है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

नयी दिल्ली। देश के निर्यात कारोबार में अप्रैल माह में जोरदार वृद्धि से उत्साहित वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि निर्यात बढ़ोतरी को देखते हुये यह उम्मीद जगी है कि इस साल 400 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने अपने प्रारंभिक प्रस्ताव में वित्त मंत्रालय के समक्ष निर्यातकों के कई मुद्दों को उठाया है। जिसमे निर्यात उत्पादों पर लगने वाले कर की वापसी और प्रतिकूल कर ढांचा आदि का समाधान किया जाना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर असम में लागू की गईं पाबंदियां, 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे शैक्षणिक और धार्मिक संस्थान

वही बैठक के दौरान निर्यातकों द्वारा उठाये गए मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि वे कोविड-19 से संबंधित उपायों के कारण होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए बनाये गए कोविड हेल्पडेस्क विभाग से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने निर्यात उत्पादों पर लगने वाले कर से छूट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। इसे हालांकि इसे जनवरी से अमल में लाया जाना था। निर्यातकों ने कई बार सरकार से निर्यात उत्पादों पर दी जाने वाली कर छूट दरें जारी करने का आग्रह किया है क्योंकि इससे उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात आर्डर पर बातचीत करते हुये उत्पादों के दाम प्रतिस्पर्धी दर पर रखने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई