ऑस्ट्रेलिया में अब भी श्रृंखला जीत सकता है भारत: सौरव गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2018

कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज करके भले ही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बराबरी कर ली हो लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत अब भी श्रृंखला जीत सकता है। एडीलेड में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरे टेस्ट में उसे 146 रन से शिकस्त मिली। तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। 

गांगुली ने यहां शुक्रवार को एक स्कूल में प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘भारत अब भी जीत सकता है, यह इस पर निर्भर करेगा कि वे कैसा खेलते हैं। मैदान पर उतरने वाले सभी 11 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। हर किसी को अच्छा खेलना होगा।’’ श्रृंखला में कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहा है। गांगुली ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त