भारत ने चीन को आतंकवाद पर ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने को लेकर आगाह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2022

संयुक्त राष्ट्र, 24 अगस्त। चीन पर प्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए भारत ने आतंकवाद से लड़ने के मुद्दे पर किसी ‘‘दोहरे मापदंड’’ को लेकर आगाह किया और कहा कि यथास्थिति बदलने की कोशिश करने वाली कोई भी ‘‘बलपूर्वक या एकतरफा’’ कार्रवाई साझा सुरक्षा के सिद्धांत का उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को ‘संवाद एवं सहयोग के जरिये साझा सुरक्षा को बढ़ावा देने’ के विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देशों को एक-दूसरे की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करना चाहिए।

साझा सुरक्षा तभी संभव है, जब देश एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें, जैसे कि वे अपनी संप्रभुता का सम्मान किए जाने की उम्मीद करते हैं।’’ कंबोज ने कहा, ‘‘साझा सुरक्षा तभी संभव है, जब देश दूसरों के साथ किए गए द्विपक्षीय या बहुपक्षीय समझौतों का सम्मान करें और एकतरफा कदम न उठाएं।’’ इस टिप्पणी से उनका इशारा चीन द्वारा 2020 में पूर्वी लद्दाख में सैनिकों का जमावड़ा कर सीमा समझौतों का उल्लंघन करने की घटना की ओर माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पिछले दो साल में नहीं हुई किसी किसान की आत्महत्या: Mohan Charan Majhi

Dahi Handi 2026: Vajra Yoga में मनेगा दही हांडी का पर्व, जानें Shubh Muhurat और Puja Vidhi

केरल में भयानक हादसा: NH-66 पर खड़ी लॉरी में घुसी कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की कटी-फटी लाशें देखकर कांप उठे लोग!

विदेश मंत्री S Jaishankar 26 सितंबर को UNGA के उच्च स्तरीय सत्र में रखेंगे भारत का पक्ष